फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम: 12 करोड़ रुपये से संवरेगी अपनी गोरक्षनगरी, बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मोहर

Wed, 06 Dec 2023 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के विभिन्न वार्डों में 12 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पार्षद वरीयता के तहत सभी पार्षदों के 15-15 लाख रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाएगी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए व्यस्तम सड़कों के पास रोड पटरी पर पार्किंग बनाई जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, नगर निगम अपनी दुकानों से अब सर्किट रेट के हिसाब से किराएदारी वसूलेगा। मूल कब्जेदारों की जगह दूसरे को किराए पर दिए जाने वाली दुकानों का आवंटन निरस्त किया जाएगा। वहीं, आत्मनिर्भर बनने के लिए निगम अपनी जमीनों पर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। नगर निगम की कार्यकारिणी ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

मंगलवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इनके अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बेतियाहाता वार्ड के सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने नगर निगम के कर व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया।
विज्ञापन


इसपर नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में डेढ़ लाख से अधिक नागरिक कर जमा करते हैं। ये नोटिस सिर्फ उन्हें दिया जाएगा, जिनका सर्वे के दौरान आवास का क्षेत्रफल 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा है। इसके बाद भी अगर ये प्रार्थना पत्र देंगे को इनकी समीक्षा कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें