फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कहने को आदर्श नगर, शौचालय में रहता ताला बंद

Thu, 23 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। कहने को तो घुघली आदर्श नगर है, लेकिन यहां के पांच सार्वजनिक शौचालयों में ताले बंद रहते हैं। केवल एक संचालन में है। उसमें भी दरवाजे टूटे हैं। ऐसे में स्वच्छता कि खुलेआम धज्जियां नगर पंचायत के अधिकारियों की ओर से उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के लिए शासन की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में धन खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। शहर में लोग खुले में शौच जाते हैं। सार्वजनिक शौचालयों में ताला बंद होने से स्थानीय और दूर-दराज से आने जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल बढ़ गई है।
घुघली शिकारपुर मुख्य मार्ग और महाराजगंज टैक्सी स्टैंड के पास गांधी नगर वार्ड में बनवाया गया सार्वजनिक शौचालय बंद है। यही हाल ए ग्लो संस्कृत इंटरमीडिएट काॅलेज के पीछे एक सार्वजनिक शौचालय का भी है। तीसरा राम जानकी मंदिर परिसर बनाया गया जो सार्वजनिक शौचालय बंद है। इससे स्थानीय और आने-जाने वालों के लिए मुसीबत है। शिवाजी नगर में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित सार्वजनिक शौचालय ही संचालित रहता है, लेकिन इसके दरवाजे टूटे हैं।
विज्ञापन


सुबास नगर में स्थित शौचालय वर्षों से बंद है। सभासद सुनीता देवी ने बताया कि यह सार्वजनिक शौचालय बेमतलब साबित हो रहा है। उपनगर निवासी अशोक मद्धेशिया ने बताया की शौचालय बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को होती है। सरस्वती नगर में सार्वजनिक शौचालय में ताला बंद है।
विज्ञापन



शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय संचालन में हैं। अगर कहीं कोई समस्या हो रही है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।

-संतोष कुमार जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें