फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीएम ने साइकिल चलाकर निकाली तिरंगा रैली

Sat, 15 Aug 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सैयद मोदी स्टेडियम से निकाली तिरंगा यात्रा, 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने खुद साइकिल चलाकर रैली की अगुवाई की। उन्होंने करीब पांच किलोमीटर तक साइकिल चलाई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी नेबूलाल से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ कराया। रैली में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रैली सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए वापस रेलवे स्टेडियम पहुंची। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, नरसा के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें