फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टाइमवॉच ने केडीसीए को एक रन से हराया

विज्ञापन
सेंट एंड्यूस कॉलेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर चल रहे मंडल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत
विज्ञापन
- रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर आया परिणाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड में चल रही मंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग चरण में सोमवार को टाइमवॉच और केडीसीए के बीच मैच खेला गया। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में टाइमवॉच ने एक रन से जीत दर्ज की।

टाइमवॉच ने पहले बैटिंग करते हुए 26.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से पियूष कुमार ने न सिर्फ पारी बल्कि एक छोर भी संभाले रखा। उन्होंने 76 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मैच के दौरान टीम को 25 अतिरिक्त रन भी मिले। केडीसीए की ओर से विशाल मलिंगा और अभि वर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसीए की पारी भी लड़खड़ाती रही। मध्यक्रम में सुफियान अंसारी ने 34, रोनित सिंह ने 29 और रवि यादव ने 27 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालांकि, पूरी टीम 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। टाइमवॉच के लिए पियूष कुमार और गौतम याादव ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पियूष कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें