फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतिया एस्टेट : गोरखपुर और कप्तानगंज में शुरू हुई जमीनों की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार चुनाव के बाद एक बार फिर से बेतिया एस्टेट की जमीनों की खोजबीन शुरू हो गई है। बेतियाहाता में बेतिया एस्टेट की जमीन के लिए तीन गाटा संख्या की पैमाइश हुई है। शुक्रवार को कप्तानगंज, कुशीनगर के गंभीरपुर में करीब सात एकड़ जमीन की पैमाइश शुरू की गई, जिसमें दो प्लॉट पर कब्जा करके लोगों ने घर बनवा लिया है।
विज्ञापन


बेतिया एस्टेट की बेतियाहाता में करीब 19.91 एकड़ जमीन है। पहले की पैमाइश में पांच एकड़ जमीन पर कब्जा पाया गया था और इस मामले में 37 लोगों को नोटिस दिया गया था। अब दो दिन की पैमाइश में तीन गाटा नंबर को देखा गया। इसमें दो गाटा नंबर पर कब्जा पाया गया। अभी यह पैमाइश आगे भी चलेगी।
वहीं कप्तानगंज में बेतिया एस्टेट से नियुक्त प्रशासक एवं सहायक बंदोबस्त अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता एवं उनकी टीम के साथ तहसील से नियुक्त राजस्वकर्मी से गंभीरपुर गांव में पांच प्लाॅट की जांच की, जिसमें दो प्लॉट पर कब्जा पाया गया। फिलहाल, मकान मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। पैमाइश के दौरान अमीन संतराज कुमार, स्थानीय लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें