फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेसर जंगल कौड़िया बाईपास पर हादसा, बकरीद के लिए खरीदारी कर लौट रहे थे
विज्ञापन

गीडा क्षेत्र के पिपरौली बाजार में पसरा मातम, दो युवक घायल

पिपरौली/गीडा। बकरीद के लिए खरीदारी कर शहर से लौट रहे पिपरौली बाजार के तीन युवक बुधवार रात सड़क हादसे के शिकार हो गए। चिलुआताल थाना क्षेत्र के कालेसर जंगल कौड़िया बाईपास पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद पिपरौली कस्बे में शोक है।
जानकारी के अनुसार, पिपरौली निवासी तालिब का बेटा सोनू (17), बैदुल्लाह और समीर बुधवार रात करीब 10 बजे एक ही बाइक से गोरखपुर शहर से खरीदारी कर लौट रहे थे। बाइक समीर चला रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

जब वे चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर जंगल कौड़िया बाईपास पर जगतबेला और जमुवाड़ के बीच पहुंचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, समीर की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बैदुल्लाह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक साथ में फर्नीचर का काम करते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और सभी के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन है। बैदुल्लाह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है, जबकि उसकी तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। समीर अपने दो भाइयों में बड़ा है और उसकी एक बहन है। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से पिपरौली बाजार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।


थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें