फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Fri, 02 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज/चिल्लूपार। बड़हलगंज ब्लॉक क्षेत्र के कछार में राप्ती के बाढ़ के पानी से घिरे कोईलीखाल गांव में बुधवार शाम हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा तीन वर्षीय आदित्य बाढ़ के पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। वह गांव निवासी दीपक गौंड का छोटा बेटा था।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार शाम आदित्य घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते बाढ़ के पानी की ओर चला गया और गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद परिजन और ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आदित्य दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात हादसे की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य और नायब तहसीलदार जयप्रकाश राजस्व पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। तहसीलदार ने परिवार को सांत्वना देते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें