फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 9.86 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा...89 हजार मिले डुप्लिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूची से हटाए जाएंगे मतदाताओं के नाम, सत्यापन की तिथि बढ़ी अब 16 मार्च तक
विज्ञापन


गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में डुप्लिकेट वोटरों के सत्यापन की तिथि अब बढ़ाकर 16 मार्च कर दी गई है। अभी तक 89,559 नाम ऐसे मिले हैं, जो एक से अधिक ब्लॉकों की मतदाता सूची में मतदाता हैं। अब इनका नाम काटा जाएगा। अभी करीब 2.51 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है।

जनवरी 2026 में चुनाव आयोग ने जिले को यूनिट मानकर विशेष साफ्टवेयर की मदद से करीब 12.374 लाख संभावित डुप्लिकेट वोटरों की सूची जिले को उपलब्ध कराई है, जिनका सत्यापन चल रहा है। पहले इसके लिए 20 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई थी लेकिन अब बढ़ाकर 16 मार्च कर दिया गया है। जबकि, मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। अब तक 9 लाख 86 हजार 228 वोटरों का सत्यापन हो चुका है, जिनमें 89,559 डुप्लिकेट मतदाता मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले चुनाव आयोग ने सितंबर 2025 में विशेष साफ्टवेयर की मदद से 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी। जब इनका सत्यापन कराया गया तो 1.51 लाख वोटर के नाम संबंधित ब्लॉक के भीतर ही दो या उससे अधिक पंचायतों में मिले थे। एडीईओ जेएन मौर्या ने बताया कि मतदाताओं से आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर से बीएलओ मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं। अब सत्यापन की अंतिम तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है। करीब 2.51 लाख सत्यापन अभी बाकी है, इस अवधि में कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें