फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 29.90 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 1,36,832 डुप्लिकेट मतदाता मिले जिनका नाम सूची से हटा
विज्ञापन


22 अप्रैल को अंतिम सूची का होगा प्रकाशन
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची लगभग तैयार हो गई है। अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद आई आपत्तियों की हुई सुनवाई में करीब 2500 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29.90 लाख हो गई है जो प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय की सूची के मुताबिक जिले में करीब 67500 मतदाता बढ़ गए हैं। जिले में 1273 ग्राम पंचायतों में 1901 बीएलओ को लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। कुल 29,23715 मतदाता थे, जांच में 1,36,832 डुप्लिकेट मतदाता मिले, जिनका नाम सूची से हटा दिया गया। सबसे ज्यादा भटहट ब्लॉक में 11451 और सबसे कम सरदारनगर में 789 मतदाता बढ़े हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्या ने बताया कि मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन ब्लॉकों में इतने वोटर (अनंतिम सूची)

भटहट 172870

उरुवा 162878

ब्रह्मपुर 178964

जंगल कौड़िया 108422

पिपराइच 144966

गगहा 166859

पाली 105779

कैंपियरगंज 181631

चरगांवा 147280

गोला 131757

बड़हलगंज 156921

खोराबार 124892

बेलघाट 181505

सरदारनगर 139106

सहजनवां 131162

पिपरौली 175047

खजनी 179671

बांसगांव 141327

कौड़ीराम 153394

भरोहिया 104121
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें