फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुधई में बाइक की टक्कर से तीन किशोर घायल, एक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुधई गांव में शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर से तीन किशोर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक राजभर (16) की रविवार को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजन ने रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, शनिवार देर शाम अभिषेक राजभर पुत्र विद्याचंद, सनी (17) पुत्र स्व. दीनदयाल और सनी (15) पुत्र दयालु गांव के पास बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन अभिषेक को घर लेकर चले गए। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार की है, जिसकी सूचना परिजन ने रविवार को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक और चालक की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें