फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली पर गोरखपुर से चलेगी तीन स्पेशल ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Tue, 24 Jan 2023 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

रेलवे ने गोरखपुर से जिन तीन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें गोरखपुर से बांद्रा, गोरखपुर से अमृतसर और गोरखपुर से एर्णाकुलम होली स्पेशल शामिल है। इसके साथ ही छपरा से दिल्ली और छपरा से पनवेल स्पेशल का भी प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से तीन और छपरा से दो स्पेशल ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे ने गोरखपुर से जिन तीन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें गोरखपुर से बांद्रा, गोरखपुर से अमृतसर और गोरखपुर से एर्णाकुलम होली स्पेशल शामिल है। इसके साथ ही छपरा से दिल्ली और छपरा से पनवेल स्पेशल का भी प्रस्ताव भेजा है। इन ट्रेनों के होली के समय चल जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। होली को लेकर अभी से सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट बुक हो चुका है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को चलाने का है प्रस्ताव

गोरखपुर से अमृतसर 05005/05006
  • गोरखपुर से प्रस्थान 3 और 10 मार्च
  • गोरखपुर से प्रस्थान का समय-दोपहर 2.40 बजे
विज्ञापन

अमृतसर से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
  • अमृतसर से प्रस्थान का समय-दोपहर 12.45 बजे

गोरखपुर से बांद्रा 05053/05054
  • गोरखपुर से प्रस्थान 3 और 10 मार्च
  • गोरखपुर से प्रस्थान का समय-सुबह 4.10

बांद्रा से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
  • बांद्रा से प्रस्थान का समय-शाम 7.25

गोरखपुर से एर्णाकुलम 05303/05304
  • गोरखपुर से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
  • गोरखपुर से प्रस्थान का समय-सुबह 8.30

एर्णाकुलम से प्रस्थान 6 और 13 मार्च
  • एर्णाकुलम से प्रस्थान का समय-रात 11.55
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें