फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 40 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर दबोचे, भेजे गए जेल

Sat, 05 Aug 2023 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उलाजा ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कुछ और तस्करों का नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। ऑपरेशन सुदर्शन के तहत पुलिस मादक पदार्थ बेचने वाले को पकड़ने और उसका इस्तेमाल करने वालों को सुधारने का काम कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कैंट पुलिस ने यूनिवर्सिटी रोड से बृहस्पतिवार की रात में तीन तस्करों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 40.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। तीनों आरोपी बिहार के निवासी हैं।

विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि एक बार गांजा पहुंचाने पर 2200 रुपये मिलते थे। पुलिस असली तस्करों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण के भितहा के रूपाही ताड़ खैरा निवासी झुन्नू राव, खोतहवा निवासी रमेश चौधरी व पश्चिमी चंपारण के परसौना निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे
 

विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि आरोपी ओडिशा राज्य में स्थित संभलपुर, झारगुड़ा के निवासी पांडेय दादा के खेत से गांजा, पिट्ठू बैग व ट्रॉली बैग में भरकर बिहार के मुरडीह बाजार परसौना में पिंटू के यहां बेचते है। फिर यहां से पूरे बिहार में गांजा की सप्लाई की जाती है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कुछ और तस्करों का नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। ऑपरेशन सुदर्शन के तहत पुलिस मादक पदार्थ बेचने वाले को पकड़ने और उसका इस्तेमाल करने वालों को सुधारने का काम कर रही है। इसी के तहत पुलिस जांच कर रही थी और आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें