घटना बलरामपुर कोतवाली थाने की है। वहां 15 मार्च 2025 को होली के दौरान ड्यूटी पर मौजूद मुख्य आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी पन्नेलाल और शैलेंद्र कुमार ने एक महिला सिपाही के मना करने के बावजूद जबरन उसे रंग लगाया। महिला आरक्षी ने इस व्यवहार को अभद्रता और असम्मान बताते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
गोरखपुर जिले की बलरामपुर कोतवाली में इस साल होली पर महिला आरक्षी को बिना उसकी सहमति रंग लगाने और अभद्रता मामले में तीन पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विशाखा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बलरामपुर के एसपी विकास कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही विभागीय जांच के तहत धारा 14(1) की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे तीनों पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटक रही है।
घटना बलरामपुर कोतवाली थाने की है। वहां 15 मार्च 2025 को होली के दौरान ड्यूटी पर मौजूद मुख्य आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी पन्नेलाल और शैलेंद्र कुमार ने एक महिला सिपाही के मना करने के बावजूद जबरन उसे रंग लगाया। महिला आरक्षी ने इस व्यवहार को अभद्रता और असम्मान बताते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। मामले की जांच विशाखा कमेटी को सौंपी गई।
विज्ञापन
कमेटी ने महिला आरक्षी के बयान, मौके पर मौजूद कर्मियों की गवाही और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला आरक्षी की सहमति के बिना उसे रंग लगाया गया और अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार किया गया।