फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: पुलिस अभिरक्षा में बना रील वायरल, दरोगा और दो कांस्टेबल निलंबित, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था रफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 12:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान शूट हुए वीडियो से पुलिस के इकबाल पर सवाल उठने लगे। मीडिया में यह मामला आने के बाद एसपी ने इस मामले में लापरवाह सब इंस्पेक्टर कुंदन पटेल और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही रील बनाने वाले दो आरोपियों देवरिया लच्छी निवासी गोलू यादव और ट्यूवेल कालोनी निवासी अतुल राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में रफ्तार गैंग के सरगना गैंग्स्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने लग। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान शूट हुए वीडियो से पुलिस के इकबाल पर सवाल उठने लगे। मीडिया में यह मामला आने के बाद एसपी ने इस मामले में लापरवाह सब इंस्पेक्टर कुंदन पटेल और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन




इसके साथ ही रील बनाने वाले दो आरोपियों देवरिया लच्छी निवासी गोलू यादव और ट्यूवेल कालोनी निवासी अतुल राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले के सुरौली थानाक्षेत्र के भरौली गांव निवासी गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार और लार पुलिस और एसओजी के बीच 24 जुलाई बुधवार की सुबह तीन बजे मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


पुलिस से घिरा देखकर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार ने पुलिस घेरा तोड़कर निकलने के लिए पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की जिससे उसके बांए पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने रफ्तार गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया था।

सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए शहर के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में लाया गया था। पुलिस के मुताबिक उसी दौरान गैंग्स्टर के दो साथियों ने उसके इशारे पर उसका वीडियो शूट किया और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

उसके पांच साथियों का चलती कार का फाटक खोलकर स्टंट करने और मेडिकल कालेज में उपचार के लिए गैंग्स्टर को ले जाने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें लिखा है कि मिस्टर रफ्तार यादव 307, कुछ टाइम लगेगा फिर लौटेंगे। रील के मीडिया में आने के बाद पुलिस के इकबाल पर सवाल उठने लगे कि कैसे एक गैंग्स्टर पुलिस अभिरक्षा में वीडियो शूट कर सोशल मीडिया में अपलोड कर रहा है।

सवाल उठने के बाद पुलिस ने
वीडियो शूट करने वाले दो आरोपियों की पहचान कर ली। वायरल वीडियो उसके दो साथियों ने शूट किया था।

रफ्तार गैंग का सरगना है नीतेश
नीतेश पर लूट, छिनैती, धमकी देने, रंगदारी आदि के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। उसके गिरोह में 25 वर्ष से कम उम्र के करीब 35 से अधिक युवक शामिल हैं।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कुंदन पटेल समेत  दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें