फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डकैती कांड में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसएसपी के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप

Sat, 17 Jan 2026 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

डकैती की यह घटना पांच जनवरी को रजही गांव में हुई थी। बदमाशों ने सेवानिवृत्त लेखपाल बालेंद्र सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर घर से करीब 84 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र के रजही इलाके में सेवानिवृत्त लेखपाल के घर हुई सनसनीखेज डकैती मामले में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने एम्स थानेदार संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव और मुख्य आरक्षी राकेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय को एम्स थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर अपराध के बाद प्रारंभिक स्तर पर बरती गई शिथिलता, निगरानी में कमी और विवेचना में सुस्ती को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। नए थानेदार को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और विवेचना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि डकैती की यह घटना पांच जनवरी को रजही गांव में हुई थी। बदमाशों ने सेवानिवृत्त लेखपाल बालेंद्र सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर घर से करीब 84 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस की तत्परता व कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रजही गांव के हिस्ट्रीशीटर डायना, उसके साथी राजकुमार उर्फ टिंकू, जीतू समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

तीन अन्य पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती
एसएसपी ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन अन्य पुलिसकर्मियों की भी नई तैनाती की है। शाहपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक श्रेयांश राय को मछलीगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरपुर-बुदहट थाने पर तैनात प्रवीण कश्यप को कैंपियरगंज थाना भेजा गया है। शाहपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी जग प्रसाद की तैनाती अब गोरखनाथ थाना में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें