प्रदेश स्तरीय पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले गोरखपुर के खिलाड़ी।
गोरखपुर। आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है। महिला वर्ग में सीमा, पुरुष वर्ग साहिल गुप्ता व अश्वनी पांडेय ने उपलब्धि हासिल की है।
कैंपियरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीमा ने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। सीमा वर्तमान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हेल्थ विजिटर का प्रशिक्षण ले रही हैं। साथ ही वह पावर लिफ्टिंग का नियमित अभ्यास करती हैं। उनके पिता बजरंगी प्रसाद सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हैं, जबकि पति जन्मेजय प्रसाद महराजगंज के पनियरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं।
इस प्रतियोगिता के 59 किग्रा वर्ग जूनियर में साहिल गुप्ता और 120 किग्रा सीनियर वर्ग में अश्वनी पांडेय ने गोल्ड मेडल जीता है। सीमा व साहिल के प्रशिक्षक अश्वनी ही हैं।