फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में पति-पत्नी समेत 3 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 41

Fri, 12 Jun 2020 02:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • जिले में मिल चुके हैं 93 कोरोना संक्रमित
  • बाहरियों ने बढ़ाई जिले की चिंता
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को पति पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी मुंबई से लौटे कामगार हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच में जुटी है। यह पता किया जा रहा है कि उनके संपर्क में कितने लोग आए थे। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं अब तक कुल केस 93 हो गए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि 12 जून को मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पनियरा क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पति पत्नी पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति निचलौल को पॉजिटिव मिला है।

इन सभी को बीते 8 जून को क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए नमूना मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को पुरैना कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

  • अब तक मिले- 93 केस
  • अब तक ठीक हुए- 51 केस
  • अब तक मृतक- 01 केस
  • एक्टिव केस- 41 केस

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी में कोरोना से बच गई जिंदगी, एचआईवी ने दे दी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें