फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Gorakhpur: बस्ती में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 19

Sun, 19 Apr 2020 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन तीन को मिलाकर बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। बस्ती प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


वहीं जिले में सबसे पहले मिले आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से चार की तीसरी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। बता दें कि जिले में 30 मार्च को कोरोना पॉजिटिव से एक युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत के बाद प्रशासन ने मृतक के परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर जांच कराई।

जांच में परिवार के आठ लोग एक के बाद एक पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को मुंडेरवा स्थित सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने इनका इलाज शुरू किया और आठ में से पांच की रिपोर्ट दो दिन पहले निगेटिव आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव

निगेटिव मिले पांचों सैंपल तीसरी जांच के लिए फिर से उसी दिन बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां शुक्रवार की देर रात चार की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक की रिपोर्ट इस नाते लंबित कर दी गई क्योंकि उसका सैंपल मानक के अनुसार नहीं भेजा जा सका था।

हालांकि शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा है। यदि इसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे भी घर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें