फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र में शामिल होंगे तीन और गांव, नवरात्र में होगी रजिस्ट्री

Tue, 10 Oct 2023 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि धुरियापार में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा गीडा क्षेत्र में भी भूमि बैंक बढ़ाने का कार्य चल रहा है। नए औद्योगिक इलाके विकसित होने से भविष्य में आने वाले बड़े उद्यमियों को पर्याप्त मात्रा में जमीन मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गीडा की तर्ज पर धुरियापार में विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन की रजिस्ट्री नवरात्र में शुरू कराने की तैयारी है। इससे पहले नए इलाके में तीन और गांवों को शामिल किया जाएगा। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक 150 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के लिए किसानों से सहमति पत्र भी मिल चुका है।

विज्ञापन


गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) करीब 13 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। इसमें से अधिकांश पर अब फैक्टरियों की स्थापना हो चुकी है या नए उद्योगों के लिए आवंटित किया जा चुका है। भविष्य में जमीन की उपलब्धता और उद्योगों की स्थापना को देखते हुए गीडा से करीब 50 किलोमीटर दूर धुरियापार में चीनी मिल के आसपास के 16 गांवों की करीब 5500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाना है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। सितंबर में हुई गीडा बोर्ड की बैठक में इस पर सहमति बनने के साथ ही यह भी तय हुआ कि प्रभावित किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सब कुछ तय होने के बाद अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए बात आगे बढ़ी है। तय हुआ है कि सबसे पहले हरपुर, काश्तकाशी नायक और सकरदेइया के किसानों की जमीनों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके लिए किसानों से बातचीत भी लगभग फाइनल हो चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवरात्र के पहले ही दिन करीब 150 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया सामूहिक हत्याकांड: वार्ड में काफी देर तक टहलता रहा अनमोल, बाहर जाने की करने लगा जिद

डिनोटिफाई होगा बरपारमाफी और घड़ारी

नए औद्योगिक क्षेत्र में गौर खास, हरपुर तप्पा चानपार, बाथ बुजुर्ग, काश्तकाशी नायक, मठ दुर्वासा, घड़ारी, काश्त सुबंष दूबे, चाड़ी, भिसनपट्टी, दादोपार, दिघरुआ, समरदेइया, परसा बुजुर्ग, दुबरीपुर, बास खुर्द, पूरा दयाल, बरपार माफी और धौरहरा गांव को शामिल किया गया है। इसमें से बरपारमाफी और घड़ारी को डिनोटीफाई करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें: तेज शोर से बढ़ रही बेचैनी: मोहल्लों में बैनर लगा बोले शहरवासी, 'डीजे का शोर अब और बर्दाश्त नहीं'

नए गांव किए जाएंगे शामिल
नए औद्योगिक क्षेत्र में अधिकांश गांव गोला तहसील के ही हैं। तीन नए गांवों को सूची से बाहर करने के बाद गोला तहसील के ही दो नए गांव नरायनपुर खुर्द और गजपुर को शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा सहजनवां तहसील के सीयर और सरजूपार को भी इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है। ऐसे में कुल चार में से तीन गांवों को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि धुरियापार में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीनों की रजिस्ट्री का कार्य नवरात्र से शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए तीन गांवों हरपुर, काश्तकाशी नायक और सकरदेइया गांव के किसानों से 150 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के लिए सहमति मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं... हादसे के हैं जिम्मेदार तो बनेंगे यातायात अपराधी

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि धुरियापार में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा गीडा क्षेत्र में भी भूमि बैंक बढ़ाने का कार्य चल रहा है। नए औद्योगिक इलाके विकसित होने से भविष्य में आने वाले बड़े उद्यमियों को पर्याप्त मात्रा में जमीन मिल सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें