फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर बुजुर्ग के सिर पर वार कर ले ली थी जान, अब ऐसे हुए गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार क्षेत्र के कैथवलिया लाला में 21 जुलाई की रात हुई 70 वर्षीय ब्रहमदेव की हत्या में तीन नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को कलवारी रोड पर अक्सडा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनमें अखिलेश निषाद, पंकज यादव व रामलखन निषाद शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व ग्राम प्रधान लालबहादुर चौबे से बहस हो गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान के साले 70 वर्षीय ब्रहमदेव दुबे ने डांट फटकार लगाई थी। उसी बात को लेकर 21 जुलाई की रात में प्राथमिक विद्यालय में सो रहे ब्रहमदेव दुबे के सिर पर डंडे से वार कर तीनों फरार हो गए थे।

बाद में ब्रहमदेव को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध मे थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें