पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
नगर बाजार(बस्ती)। थानाक्षेत्र के नरायनपुर (बढ़ई पुरवा) गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका हुआ 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बढ़ई पुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र राम नरायन सिंह भाई और अन्य के साथ दिल्ली रहते थे। बुधवार को दिन में खेत में काम करने के बाद वीरेंद्र घर आया। भाई के साथ कहीं गया और लौटकर आने के बाद सब लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह गांव के लोग जब टहलने के लिए बाहर बाग की तरफ गए तो वीरेंद्र सिंह का शव पेड़ में फंदे से लटका देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार सिंह व एसआई अभिषेक सिंह, राजनाथ प्रसाद पहूंच गए। परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। यदि कोई और बात होगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह भी स्पष्ट हो जाएगा।
दिन में दाल के पराठे बनवाकर खाया
अंदरूनी जो भी विवाद रहा हो, लेकिन जाहिरा तौर पर खुदकुशी की खास वजह अब तक किसी की समझ में नहीं आ रहा है। आसपास के लोग बताते हैं कि बुधवार को एक गाड़ी में अरहर की लादकर व्यापारी बेचने आया था। वीरेंद्र ने दाल खरीदा। शाम को उसका दलभरी पराठा बनवाकर खाया, लेकिल रात में उसने आत्महत्या कर ली, यह बात हजम नहीं हो रही है। हालांकि परिवार के लोगों ने कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।