फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से फोन पर मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारी से फोन पर मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुुर)। इलाके में आभूषण की दुकान चलाने वाले कारोबारी से मोबाइल फोन पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने 24 नवंबर तक रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। सराफा कारोबारी की तहरीर पर मोबाइल नंबर धारक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने एहतियातन सराफा कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगहा, कौड़ीराम के बलुआ बुजुर्ग निवासी श्रीराम वर्मा की खोराबार के ढोलबजवा उर्फ सोनवे में सोनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पुलिस को दी गई तहरीर में श्रीराम ने लिखा है कि 19 नवंबर की दोपहर बाद 3.20 बजे अनजान नंबर से फोन आया। मोबाइल फोन उठाया तो दूसरी तरफ से आवाज आई चौरीचौरा से बोल रहा हूं। तीन लाख रुपये की जरूरत है। 24 नवंबर तक अगर रुपये नहीं मिले तो जान से हाथ धो बैठोगे। इससे दहशतजदा श्रीराम वर्मा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों व रिश्तेदारों की दी। फिर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह से संपर्क साधा। विधायक की पहल पर सराफा कारोबारी ने खोराबार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है। धमकी को देखते हुए ही सराफा कारोबारी की सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें