फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के अलग-अलग सड़क हादसों में फल विक्रेता समेत तीन की मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर- महराजगंज फोरलेन के किनारे स्थित पंचायत भवन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल हालत में सुरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज, गुलरिहा और गीडा इलाके में हुए सड़क हादसों में फल विक्रेता समेत तीन की मौत हो गई। चिल्लूपार प्रतिनिधि के मुताबिक, बड़हलगंज थानाक्षेत्र के पटनाघाट पुल के पास सोमवार सुबह हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के कमटोलिया गांव निवासी अभय सिंह (31) देवरिया में समूह की फाइनेंस कंपनी चलाते थे।

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन मऊ जिले के मधुबन में अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। सोमवार सुबह बड़हलगंज होते हुए देवरिया जा रहे थे कि पटनाघाट के पास उनकी बाइक प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। हादसे में अभय की मौत हो गई। गुलरिहा प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सराय गुलरिया निवासी सुरेश सोनकर (55) ठेले पर फल बेचते थे। शनिवार सुबह अपने साले गुलाब चंद सोनकर के साथ बाइक पर बैठकर गोरखपुर शहर जाने के लिए निकले थे।

गोरखपुर- महराजगंज फोरलेन के किनारे स्थित पंचायत भवन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल हालत में सुरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के मुताबिक, गीडा के नगवा मोड़ पर पिकअप और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। बांसगांव थाना क्षेत्र इनाडीह निवासी रामेश्वर दुसाद (25) ऑटो चलाकर जीवन यापन करते थे। रविवार शाम गोरखपुर से ऑटो लेकर घर लौट रहे थे कि नगवा के पास हादसा हो गया। इलाज के दौरान सोमवार को मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें