फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में छह कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 213 नए मरीज मिले

Sat, 05 Sep 2020 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • मृतकों में चार संक्रमित गोरखपुर, एक कुशीनगर और एक देवरिया का रहने वाला
  • कुल संक्रमितों की संख्या 10243 हुई, जिले में एक्टिव केस 2807
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार लोग गोरखपुर, एक देवरिया और एक कुशीनगर का रहने वाला है। वहीं 213 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रेलवे अस्पताल, नगर निगम के कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10423 तक पहुंच गई है। इनमें 7475 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 141 पहुंच गया है। 2807 एक्टिव केस हैं।  

विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों के संक्रमित होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। यहां पिछले दिनों करीब 25 से अधिक कर्मी और एक दर्जन से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को 11 और कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। बीआरडी में भी दो कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। सिविल लाइंस में नगर निगम के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।

इनके अलावा शहर का कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आ आए हैं। बेतियाहाता में कई परिवार पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के दो लोग, बेतियाहाता रुस्तमपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, बेतियाहाता में एक ही परिवार के दो और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर तारामंडल में भी एक ही परिवार के दो लोग, मोहद्दीपुर डॉ. एके सिंह गली में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग, तारामंडल शिवनगर में एक ही परिवार के तीन लोग, बेतियाहाता रुस्तमपुर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन

158 की जांच हुई, 22 पॉजिटिव मिले

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला की ओर से डिबिया गांव में शुक्रवार को कैंप लगाया गया था। यहां पर कुल 158 लोगों की जांच हुई। इनमें 22 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अजीत कुमार, अंकुर पटेल, सुजीत कुमार सिंह, विनय कुमार, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहीं।
 
कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 53 मरीज
शहर की बात करें तो 142 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 53 मरीज कैंट थाना क्षेत्र के हैं। इनके अलावा शाहपुर में 30, गोरखनाथ 14, कोतवाली 12, रामगढ़ ताल 10, चिलुआताल एक, गुलहरिया तीन और राजघाट में 19 मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 51 नए मरीज मिले हैं। इनमें बड़हलगंज, जंगल कौड़िया, पिपरौली, खोराबार में एक-एक, भटहट पांच, ब्रह्मपुर और कैंपियरगंज में दो-दो, चरगांवा 10, कौड़ीराम आठ, खजनी दो, पिपराइच तीन, सहजनवां 13 और गोला में दो मरीज मिले हैं।
 
मरने वालों में देवरिया और कुशीनगर के एक-एक
उत्तरी बशारतपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भर्ती किया था। देर रात उनकी मौत हो गई। बीआरडी में ही कैंपियरगंज के महावनखोर के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई है। 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान बीआरडी में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार को परिजनों ने भर्ती कराया था। रेलवे अस्पताल में पीपीगंज के कौड़िया निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को भर्ती किया गया था।

शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मृतकों में गोरखपुर का 30 वर्षीय एक युवक भी शामिल है। इसके अलावा देवरिया जिले के मझौलीराज निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत मेडिकल कॉलेज में व कुशीनगर के पडरौना निवासी 42 वर्षीय युवक की मौत पनेशिया में शुक्रवार को हुई है।

बताया जाता है कि युवक जूनियर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक था। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के एक व्यक्ति के मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। यही वजह है कि केवल तीन मौत के आंकड़े जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें