फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में कोरोना से तीन की मौत, 30 नए मिले मरीज

Fri, 09 Oct 2020 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और लखनऊ के निजी अस्पताल में सिद्धार्थनगर जिले के तीन लोगों की संक्रमण में मौत हो गई। वहीं लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 30 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3352 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2992 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 320 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 40 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मृत्युदर का आंकड़ा बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक वृद्ध की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

इसी तरह खुनियांव ब्लॉक के एक गांव निवासी व्यक्ति की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संक्रमित होने से मौत हो गई। बढ़नी ब्लॉक के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं सर्वाधिक 11 संक्रमित लोटन ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें बरदहा गांव में चार, बरगदहो, डरजौली, बिदेईया, अजाने, महदेइया, राजमंदिर, लोकहा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के बेलसड गांव में चार, इंद्रानगर दो, आजादनगर और कपिया मिश्र गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

बांसी के बधई गांव में दो, शोहरतगढ़ के छतहरी गांव में दो संक्रमित मिले। इटवा के बेलदारजोत और इटवा में एक-एक संक्रमित मिले। उसका के बागही और सादुल्लाहनगर में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर, डुमरियागंज के लोरौली, मिठवल के साड़ी खुर्द गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से तीन की मौत हुई है। 30 नए संक्रमित मिले हैं,उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें