महराजगंज जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव बुधवार को मिले हैं। जबकि कोई व्यक्ति स्वस्थ नहीं हुआ है। अधिक से अधिक लोगों की जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है।
अब तक कोरोना के कुल केस 5407 हो चुके हैं। जिसमें स्वस्थ होने वालो की संख्या 4962 है। सक्रिय मामले 360 हैं। 85 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि एक लाख अस्सी हजार सात सौ इकतिस सैंपल की जांच हो चुकी है। होमाआइसोलेशन में रहने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है।
विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव को बेहतर ढ़ंग से इलाज किया जा रहा है। यही कारण है कि यहां स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ रही है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क का प्रयोग करें। बचाव को लेकर लापरवाही न करें।