फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदान एक्सप्रेस में मिले तीन कोरोना संदिग्ध, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Sat, 21 Mar 2020 05:21 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर आ रही गोदान एक्सप्रेस एक्सप्रेस में जबलपुर तक सफर करने वाले तीन यात्रियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीनों यात्री एसी कोच में बैठे थे और पिछले सप्ताह विदेश से लौटे थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रेलवे ने मुंबई से लेकर गोरखपुर तक अलर्ट जारी कर दिया है। रेलवे ने उस कोच के यात्रियों को यात्रियों को मोबाइल के जरिए संदेश भी भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 
16 मार्च को मुंबई से तीन यात्री गोरखपुर आने वाली गोदान एक्सप्रेस के बी-1 के 9, 10 और 60 नंबर बर्थ पर सवार हुए। रेलवे के मुताबिक तीनों यात्री जबलपुर स्टेशन पर उतर गए। उनकी तबीयत बिगड़ी तो स्थानीय अस्पताल में जांच कराया गया जहां तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव था। इसके बाद उनकी यात्रा का इतिहास खंगाला गया।

पता चला कि वह पिछले सप्ताह ही विदेश से लौटे थे और फिर मुंबई से गोदान एक्सप्रेस में सवार होकर जबलपुर के लिए निकले थे। यह जानकारी होते ही पूरे भारतीय रेल के कंट्रोल पर अलर्ट का संदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा गया कि जितने भी यात्री गोदान के बी-1 में कोच में है। खासकर जिसमें कोरोना पाजीटिव पाए गए यात्री बैठे थे उस कूपे में 11 से लेकर 16 नंबर बर्थ तक के यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर अलर्ट करें। अगर कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

Trending Videos
विज्ञापन

17 की रात गोरखपुर पहुंची थी गोदान

गोदान एक्सप्रसे 16 मार्च को सुबह 11 बजे मुमंबई से गोरखपुर के लिए चली थी। ट्रेन 17 मार्च की रात 9 बजे गोरखपुर पहुंची। उस समय तक जबलपुर में यात्री के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लिहाजा उस केबिन के यात्रियों की किसी भी स्टेशन पर जांच नहीं हो सकी।

कोच में शाहगंज के थे तीन यात्री
तीन यात्रियों में कोरोना पाजीटिव की सूचना पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तत्काल जांच कराते हुए यात्रियों का डिटेल निकाला। जिसमें पता चला कि बी-1 के 7, 8 और 11 नंबर बर्थ के यात्री आजमगढ़ के पास शाहगंज के थे। रेलवे ने उन तीनों यात्रियों से संपर्क कर उनका हालचाल लिया। फिलहाल तीनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कांटेक्ट में बने रहने को कहा गया है।

आज आएगी फिर गोदान, कोच को होगा सेनीटाइजेशन
गोरखपुर से गई गोदान एक्स्प्रेस 22 मार्च को गोरखपुर आएगी। एसी कोच का सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। इसी तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें