उत्तर प्रदेश के महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक कुल केस बढकर 242 हो चुके हैं। गुरुवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितो में स्क्रीनिंग कराने के साथ ही नमूना भी लिया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए भेजे गए नमूनो की रिपोर्ट 9 जुलाई को मिली है। 3 नमूना पॉजिटिव मिला है, जिसमें एक बुआपार करबला टोला सिसवा तथा 2 सीएचसी रतनपुर के निवासी हैं।
इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 242 हो गए हैं। कोरोना सक्रिय मामले 83 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 156 हो गई है।
- अब तक कुल मामले--242
- अब तक एक्टीव केस-83
- स्वस्थ हुए मामले-156
- अब तक हुई मौत-3