फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, 12 मरीजों की अस्पताल से हुई छुट्टी

Mon, 23 Nov 2020 06:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में सोमवार को कुल तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले। वहीं 12 लोग स्वस्थ होकर घर भी भेजे गए। जिले में अब तक कुल 5524 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


कोरोना बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर विभिन्न टीमों द्वारा नियमित तौर पर प्रयास जारी है। सोमवार को कुल 2993 मरीजों की जांच की गई, जिसमें से तीन लोग संक्रमित मिले जबकि 12 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।

अब तक कुल 4337 लोग होम आइसोलेसन में हैं। कुल 89 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5524 लोग स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। उन्होंने चिकित्सकों व जांच कर रही टीम से रफ्तार बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जांच कर लोगों को बचाव के प्रति जागरुक करने को भी कहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों की कराएं कोरोना जांच

महराजगंज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विभिन्न राज्यों से घर लौटे लोगों की जांच किए जाने को लेकर चिकित्सा विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया। सोमवार को कार्यालय कक्ष में कोविड की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि दीपावली व छठ पर्व पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से गांव में आए हैं, ऐसे में प्रत्येक जगह ऐसे लोगों के बारे में पता लगाते हुए उनकी जांच कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कहीं से भी इसमें शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एके राय, कोरोना बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी आदि मौजूद रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें