फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में तीन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 117 मिले नए मरीज

Sat, 29 Aug 2020 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 42 हजार 242 सैंपल की जांच हो चुकी है। शनिवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 117 लोग पॉजिटिव मिले। साथ ही तीन लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया।

विज्ञापन


अब जिले में कुल केस बढ़कर 2798 हो चुके हैं। जिसमें कोरोना सक्रिय केस 1980 हो गया है। अब तक 784 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर अब 34 चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को 117 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें धानी 1, घुघली 10, लक्ष्मीपुर 5, महराजगंज 25, मिठौरा 8, निचलौल 41, परतावल 20, सिसवा के 4 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 3 अन्य स्थानो के लोग संक्रमित हैं। वर्तमान में 1083 संक्रमित होमआईशोलेसन में हैं। सभी संक्रमितो की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। समय से जांच तेजी से की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें