फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में तीन कोरोना मरीजों ने गंवाई जान, 59 नए पॉजिटिव मिले

Sun, 13 Sep 2020 06:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की गति बढ़ती जा रही है। रविवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 59 लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 16 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है।

विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 4151 हो चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 3165 हैं। 936 लोग अब तक कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अब मरने वालो की संख्या बढ़कर 50 हो चुकी है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि रविवार को 59 पॉजिटिव मिले, जिसमें बृजमनगंज 2, घुघली 11, लक्ष्मीपुर 7, महराजगंज 6, मिठौरा 4, निचलौल 7, पनियरा 5, परतावल 9, फरेंदा 5, सिसवा के 2 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य स्थान का रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित है। अब तक 69 हजार 962 सैंपल की जांच हो चुकी है। 2169 लोग होमआइसोलेशन में हैबं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम तेजी से जांच करने में जुटी है। लोगों को बचाव के लिए प्रत्येक दिन जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें