फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फ्लाईओवर पर कंक्रीट भरे तीन डंपर खड़े किए, जांची भार क्षमता

विज्ञापन
जंगल कौड़िया फ्लाईओवर के छत पर खड़ा किया गया डंपर। संवाद
विज्ञापन
- जंगल कौड़िया फ्लाईओवर : भार वहन क्षमता का विशेषज्ञों ने दूसरे दिन भी किया परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया फ्लाईओवर की सुरक्षा की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस चौकी की तरफ वाली लेन में मंगलवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने फ्लाईओवर की छत पर कंक्रीट भरे तीन डंपर खड़ेकर उसकी भार वहन क्षमता का परीक्षण किया।
मंगलवार को पूर्वांह्न 11 बजे के बाद तीन डंपर में कंक्रीट भरकर फ्लाईओवर की छत पर खड़ा किया गया। दीवारों में थर्मामीटर लगाकर तापमान की लगातार निगरानी की गई। भार डालने से पहले और बाद में छत के फैलाव, खिंचाव, कंपन आदि की जांच विशेष मशीनों से की गई और सभी आंकड़े समय के साथ सूचीबद्ध किए गए। सोमवार को भी इसी तरह की मशीनें और थर्मामीटर लगाकर विभिन्न परीक्षण किए गए थे लेकिन फ्लाईओवर की छत पर कोई भार नहीं रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इंटर कॉलेज की तरफ वाली लेन में सोमवार से दो नई दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, लेकिन मंगलवार को इनकी मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। फिलहाल, पुलिस चौकी की तरफ के तीन लेन में यातायात पूरी तरह बंद है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि 27 नवंबर को पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 7 बजे से पुलिस चौकी की तरफ वाली लेन पर भी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।




वर्जन



भार परीक्षण के चलते एक तरफ की लेन को बंद किया गया है। जैसे ही प्रकिया पूरी होगी लोग इस रास्ते भी आ-जा सकेंगे।
- केपीएस भदौरिया, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी इंफ्राटेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें