फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए का सील तोड़ने पर तीन भवन मालिकों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए का सील तोड़ने पर तीन भवन मालिकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

गोरखपुर। बिना मानचित्र या तय मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने पर पूर्व में सील हुए तीन मकानों का सील तोड़ने पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने संबंधित भवन मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जीडीए की टीम ने संबंधित मकानों को दोबारा सील किया। अवैध तरीके से गैराज बनाने के लिए लगाए गए दो रैंप भी हटाए गए।
विज्ञापन

प्राधिकरण का सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने विभाग की ओर से लगाई गई सील तोड़ दी है। जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह के निर्देश पर जांच में शिकायत सही मिली। इस पर टीम ने जेल बाईपास रोड स्थित जंगल तिनकोनिया नंबर एक के जेपी सिंह, सरस्वतीपुरम के रमाकांत राय व जंगल मातादीन की आशा देवी के मकान दोबारा सील करने के साथ ही उनपर एफआईआर के लिए थाने में तहरीर भी दी। वहीं, देवरिया बाईपास रोड पर सड़क के ग्रीन बेल्ट जोन में दो लोगों ने कार की सर्विसिंग के लिए अस्थायी तौर पर लोहे के रैंप बनाए थे। उन्हें भी ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें