अब घर बैठे एसएमएस से पा सकेंगे मनरेगा में रोजगार
गोरखपुर। मनरेगा के तहत रोजगार पाना अब और आसान हो जाएगा। घर बैठे कोई भी कामगार सिर्फ एक एसएमएस से रोजगार पा सकेगा। जरूरतमंदों की तरफ से किए जाने वाले एसएमएस का ब्यौरा दर्ज करने और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए लखनऊ और गोरखपुर में मनरेगा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शासन के द्वारा एसएमएस के माध्यम से रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार प्राप्त कराने के माध्यम को और अधिक सरल बनाने के लिए एसएमएस की व्यवस्था अपनाई जा रही है। इससे रोजगार की मांग दर्ज करने के लिए लखनऊ एवं गोरखपुर जिले में मनरेगा प्रकोष्ठ गठित कर वहां तैनात कर्मचारियों के नंबर जारी हुए हैं।
उन्होंने बताया है कि राज्य मनरेगा के तहत प्रवीण सिंह (शिकायत निवारण प्रबंधक, मनरेगा प्रकोष्ठ) मोबाइल नंबर 9454464999, राजेश कुमार (हेल्पलाइन कार्यकारी, मनरेगा प्रकोष्ठ) मोबाइल नंबर 9454465555 एवं जनपद स्तर पर आरके चंदेला (सहायक संख्याधिकारी, मनरेगा) मोबाइल नंबर 7905885182, सुधांशु कुमार साहू (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा) मोबाइल नंबर 9696224740 को नामित किया गया है। कोई भी श्रमिक इन नंबरों पर फोन कर मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इसकी निगरानी खुद सीडीओ करेंगे।