फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंडी में जाम की समस्या से प्रभावित हो रहा व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय कारोबारियों के साथ किसान और बाहरी व्यापारी भी हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। महेवा मंडी परिसर में लगने वाले भीषण जाम के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। प्रतिदिन लगभग 50 करोड़ रुपये के कारोबार वाली इस मंडी में जाम की समस्या अब स्थायी बनती जा रही है। इसके समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। जाम के कारण व्यापारियों के साथ-साथ किसानों और ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महेवा मंडी के व्यापारी पवन ने बताया कि मंडी में सुबह से लेकर देर शाम तक भारी वाहनों, पिकअप, ट्रैक्टर और छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है। प्रवेश और निकास के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने बताया कि कई बार माल लदे वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे समय पर डिलीवरी नहीं हो पाती। व्यापारियों का कहना है कि देरी के कारण ताजे फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद खराब होने का भी खतरा बना रहता है। व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी में सुचारु यातायात व्यवस्था, अलग पार्किंग और पुलिस निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी के सचिव डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि व्यापारियों को जाम से निजात के लिए लगातार कोशिश की जाती है। सड़कों से वाहनों को हमेशा हटवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें