फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर समाचार: ट्रकों से डीजल, सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पकड़ ली, जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। इनके पास से चार गैलन में लगभग 160 लीटर डीजल, दो चाकू, एक पेचकस, प्लास्टिक की पाइप, एक कार व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से डीजल व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है, उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। अन्य दो को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से चोरी के डीजल, एक कार, एक बाइक व चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोराबार के बेलवार निवासी गोलू निषाद व सोनवे ढोलबजवा निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोनबरसा चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा की टीम को मुखबिर के जरिए बुधवार रात सूचना मिली कि हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के लोग रामपुर के पास चोरी करने जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पकड़ ली, जबकि एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। इनके पास से चार गैलन में लगभग 160 लीटर डीजल, दो चाकू, एक पेचकस, प्लास्टिक की पाइप, एक कार व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें