फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

Wed, 24 May 2023 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंगल हरपुर गांव निवासी सोनू, गोलू और बिहारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश में 13 मई को जंगल हरपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीचबचाव करने गए संदीप यादव को सिर में चोट लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल हरपुर गांव निवासी संदीप यादव (23) पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उधर, घायल संदीप का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। अभी तक उसे होश नहीं आया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जंगल हरपुर गांव निवासी सोनू, गोलू और बिहारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश में 13 मई को जंगल हरपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीचबचाव करने गए संदीप यादव को सिर में चोट लगी थी।

गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल के सिर में ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन उसे होश नहीं आया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार के पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें