फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। तीनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के जुड़ियान निवासी राम आशीष चौहान उर्फ प्रधान, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी ऋषिकेश यादव उर्फ कोइल और सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी ओमकार जायसवाल के रूप में हुई है।
कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को कचहरी परिसर से दो अलग-अलग बाइक चोरी होने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंची। जांच में सामने आया कि राम आशीष चौहान और ऋषिकेश यादव के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, गैंगस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें