फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धमकी दी...बोला-डीएम, एसएसपी भी कुछ नहीं कर पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के एजुकेटर की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के एजुकेटर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने बोला... डीएम और एसएसपी भी हमारा कुछ नहीं कर पाएंगे। तहरीर के आधार पर रामगढ़ताल पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में एजुकेटर खगोल विज्ञान अमर पाल सिंह ने कहा है कि 13 दिसंबर की सुबह उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से काॅल आई। फोन करने वाले ने देख लेने की धमकी दी। जिसे उन्होंने ध्यान नहीं दिया। फिर 20 दिसंबर को दोबारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कहा कि डीएम व एसएसपी भी उसका कुछ नहीं कर पाएंगे तो तुम क्या चीज हो। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें