फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप योजना का काम चौथे दिन भी ठप

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे को लेकर आंदोलित काश्तकारों की लारा कोर्ट में सुनवाई कल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना का काम लगातार चौथे दिन रविवार को भी ठप रहा। उधर, आंदोलित ग्रामीणों को प्राधिकरण ने भूमि अर्जन पुनर्वासन प्राधिकरण (लारा कोर्ट) में दो जनवरी को सुनवाई के लिए आमंत्रित किया है। यह भी अपील की है कि वे मुआवजा में बढ़ोतरी के लिए आंदोलन न करें। प्राधिकरण उनकी मांग के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


जमीन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के सचिव यूपी सिंह ने रविवार को फोन कर लारा कोर्ट में मंगलवार को आने के लिए आमंत्रित किया है। समिति की अध्यक्ष तारा देवी, पृथ्वीराज पासवान, रामप्रीत, लालती देवी, बबलू, चन्द्रजोति, अवध नारायण सिंह, जय, कमला देवी, शकुंतला देवी, बलवंती, सुभावती, उर्मिला देवी, सुनरी, विंद्रावती ने बताया कि रविवार को मौके पर कोई कामकाज नहीं हुआ। बताया कि लारा में जब तक बढ़ा हुआ उचित मुआवजा निर्धारित नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें