फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी से इन्कार पर निर्माणाधीन रैनबसेरे पर चढ़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवती मंगलवार शाम एम्स परिसर में इमरजेंसी के सामने निर्माणाधीन रैनबसेरे की छत पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई। पुलिस मामले में युवती और उसके प्रेमी दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली युवती का उसी इलाके के एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन कुछ समय से युवक ने उससे दूरी बना ली थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे एम्स परिसर पहुंची और निर्माणाधीन रैनबसेरे की छत पर चढ़ गई। वहां उसने कूदकर जान देने की धमकी दी, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती ने इससे पहले भी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
सूचना पर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एम्स थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि युवती और युवक दोनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें