फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्योहार पर घर लौटने वालों को परेशानी, ट्रेन-बस में मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों का सिलसिला देर तक जारी रहा।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर से बाहर निकलने के बाद लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए लोकल बसों का सहारा लेना पड़ा। बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने 300 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। इसके अलावा लोकल रूटों पर संचालित 400 बसों के फेरे भी बढ़ाए गए, ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। 300 अतिरिक्त बसें चलाने के साथ ही फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें