गोरखपुर। शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास रोड पर पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल जयकरन की मौत के बाद अब उनके भाई उमेश विश्वकर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उमेश ने धनुष चंद्र साहनी और उसके साले दुर्गेश के खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि लाठी-डंडों से हमले में गंभीर रूप से घायल जयकरन की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई थी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी धनुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। ब्यूरो❔