फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: इस बार 9500 अंकों का होगा स्वच्छ सर्वेक्षण, कई मानकों में भी हुआ बदलाव

Sat, 05 Nov 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सबसे ज्यादा अंक सर्विस लेवल प्रोग्राम के लिए 4875 अंक निर्धारित किया गया है। पिछली बार स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 7500 अंक का था। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण का थीम कूड़े से कंचन (वेस्ट टू वेल्थ) है।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार यानी 2023 का स्वच्छ सर्वेक्षण 9500 अंकों का होगा। पिछली बार की तुलना में स्वच्छ सर्वेक्षण के कुल अंकों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कई मानकों में भी बदलाव कर दिया गया है। सबसे ज्यादा अंक सर्विस लेवल प्रोग्राम के लिए 4875 अंक निर्धारित किया गया है। पिछली बार स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 7500 अंक का था। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार के स्वच्छ सर्वेेक्षण का थीम कूड़े से कंचन (वेस्ट टू वेल्थ) है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए
इस बार भी सबसे ज्यादा अंक सफाई, स्रोत स्थल पर कूड़े के निस्तारण, गीले कूड़े के निस्तारण के अलावा सूखे कूड़े के अल्पीकरण के लिए निर्धारित किया गया है। कुल अंक 9500 में सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए 4875, सर्टिफिकेशन के लिए 2500 और सिटीजन वॉइस के लिए 2475 अंक निर्धारित किए गए हैं।

प्रमाणीकरण के आधार पर भी मिलेगा 2500 अंक

  • गार्बेज फ्री सिटी
  • सेवन स्टार- वाटर + मैंडेटरी -1250
  • फाइव स्टार ओडीएफ++  मैंडेटरी - 1050
  • थ्री स्टार ओडीएफ प्लस मैंडेटरी - 600
  • वन स्टार ओडीएफ मैंडेटरी - 400
  • ओपन डिफेकेशन फ्री (ओडीएफ) खुले में शौच से मुक्त वाटर प्लस सर्टिफाइड -1000
  • ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफाइड -600
  • ओडीएफ प्लस सर्टिफाइड - 400
  • ओडीएफ सर्टिफाइड - 200

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सर्विस लेवल प्रोग्रेस (4525)

इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए कुल 4525 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसे तीन श्रेणी में बांटा गया है। इसमें अलग-अलग कूड़ा कलेक्शन, कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और पानी के फिर से इस्तेमाल एवं सफाई मित्र सुरक्षा आदि को शामिल किया गया है।

वहीं, कूड़े के पृथक्करण के लिए कुल 7 मानक बनाए गए हैं और इसके लिए 1750 अंक निर्धारित किया गया है। कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए कुल 13 मानक बनाए गए हैं और इसका अंक 1830 निर्धारित किया गया है। पानी के फिर से इस्तेमाल और सफाई मित्र की सुरक्षा के मानकों के लिए कुल 945 अंक निर्धारित किए गए हैं।

सिटीजन वॉइस (2475)
लोगों की सहभागिता को महत्व देते हुए इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन वॉइस श्रेणी के लिए कुल 2475 अंक निर्धारित किया गया है। इसमें सिटीजन फीडबैक के लिए 600 अंक, लोगों की सहभागिता के लिए 650 अंक, इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज के लिए 200 अंक, स्वच्छता एप के लिए 550 अंक, डिजास्टर एकेडमिक रिस्पांस प्रिपरेशंस के लिए 150 अंक निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें