फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस बार श्रावण मास होगा खास, पड़ेंगे पांच सोमवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल अधिमास होने के कारण दो माह का सावन था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भगवान शिव का पवित्र श्रावण मास इस बार खास होने वाला है। एक तरफ जहां सावन के पांच सोमवार पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोमवार दिन से ही सावन की शुरुआत हो रही है। जानकार इसे अद्भभुत, अच्छा व फलदायी संयोग बता रहे हैं। इसके पहले वर्ष 2020 में पांच सोमवार पड़े थे।
हालांकि पिछले साल अधिमास होने के कारण दो माह का सावन था। आचार्य मनीष मिश्रा ने बताया कि इस बार का सावन मास अच्छा संयोग लेकर आया है। सावन में पांच सोमवार बहुत ही शुभ माने गए हैं। इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करने से भक्तों पर कृपा बरसती है। हालांकि सावन के शुभारंभ को लेकर 21 व 22 जुलाई में बहुत लोग असमंजस में हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को सावन दोपहर तीन बजे के बाद लग रहा है। सनातन धर्म में उदय तिथि से दिन की शुरुआत मानने की परंपरा के अनुसार सावन का पहला दिन 22 जुलाई सोमवार को पड़ रहा है। आचार्य ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की पूजा कोई भी भक्त श्रद्धा भाव से करता है तो भगवान उस पर बहुत जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें