फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली कटनी शुरू

Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम ने निगेटिव बैलेंस वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर रिमोट डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दस दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके तहत प्रतिदिन कुल निगेटिव बैलेंस धारकों में से करीब 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिजली स्वतः काट दी जाएगी।
विज्ञापन



हालांकि, इस व्यवस्था से फिलहाल स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है। इन संस्थानों की बिजली आपूर्ति पर रिमोट डिस्कनेक्शन प्रणाली लागू नहीं की जा रही है। जीनस कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार को 4325 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई थी। इनमें से 1151 उपभोक्ताओं ने तुरंत रिचार्ज कराया, जिससे उनकी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इस प्रक्रिया से बिजली निगम को 1.32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं शनिवार को 3926 उपभोक्ताओं की बिजली कटी। देर शाम तक इनमें से लगभग 969 उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराकर अपनी बिजली फिर से चालू करा ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें