फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घरेलू गैस आपूर्ति बाधित होने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घरेलू गैस आपूर्ति बाधित होने और बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गैस की नियमित आपूर्ति न होने से आम जनता में हाहाकार की स्थिति है। रसोई गैस की कमी से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ छोटे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने मांग की कि गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें