फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur AIIMS: पहली बार 'बॉम्बे ब्लड ग्रुप' मिला, 10 हजार मरीज में से 1 में पाया जाता- दुर्लभ ब्लड ग्रुप

Thu, 12 Mar 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

एम्स के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉ. सौरभ मूर्ति ने बताया कि भारतीय जनसंख्या में बांबे रक्त समूह वाले मामले बहुत कम मिलते हैं। इसका मिलना चिकित्सकीय रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रक्त समूह वाले व्यक्तियों में एच एंटीजन अनुपस्थित होता है। इसी कारण ऐसे मरीज केवल बाॅम्बे फीनोटाइप वाले दाताओं से ही सुरक्षित रूप से रक्त प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बॉम्बे ब्लड ग्रुप खोज करने वाली एम्स गोरखपुर में विशेषज्ञों की टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने 40 वर्षीय महिला महिला में अत्यंत दुर्लभ ब्लड ग्रुप खोजा है। यह रक्त समूह विश्व में 10 लाख में से एक और भारत में प्रति 10 हजार में एक व्यक्ति में पाया जाता है। इस ब्लड ग्रुप को 'बाॅम्बे ब्लड ग्रुप' कहा जाता है।

विज्ञापन

वर्ष 1952 में डॉ. वाईएम भेंडे की ओर से मुंबई में खोजे गए इस समूह में 'एच' एंटीजन नहीं होता। यह ओ ग्रुप जैसा दिखता है लेकिन इस ग्रुप के मरीज एंटी-एच एंटीबॉडी के कारण केवल इसी ग्रुप से खून ले सकते हैं। अभी तक गोरखपुर एम्स के इतिहास में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है, जिसे चिकित्सकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

एम्स के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉ. सौरभ मूर्ति ने बताया कि भारतीय जनसंख्या में बांबे रक्त समूह वाले मामले बहुत कम मिलते हैं। इसका मिलना चिकित्सकीय रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस रक्त समूह वाले व्यक्तियों में एच एंटीजन अनुपस्थित होता है। इसी कारण ऐसे मरीज केवल बाॅम्बे फीनोटाइप वाले दाताओं से ही सुरक्षित रूप से रक्त प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग का यह कार्य प्रशंसनीय है। एम्स पूर्वांचल की जनता को अत्याधुनिक निदान एवं रक्त आधान सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि हमारे उत्कृष्टता, सुरक्षा और रोगी केंद्रित देखभाल के संकल्प को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें