फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शैलेंद्र सिंह गहरवार बने जदयू गोरखपुर के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार को गोरखपुर जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, नेता विधायक दल श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गहरवार संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इससे पहले गहरवार को कुशीनगर, देवरिया, कन्नौज, हरदोई, इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष रितेश चौधरी, अनिल सिंह गरवार, सत्यजीत सिंह गहरवार, भूपेंद्र सिंह गहरवार, विनय सिंह सिंटू, अमरनाथ गुप्ता, अरविंद तिवारी, केके तिविरी, संदीप गुप्ता, मनीष सिंह, अश्वनी सिंह रिंकू, हरिओम यादव, अभयपाल सिंह, स्वामीचरण शाही समेत आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें