दोनों लहरों में 850 संक्रमितों की गई जान
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 850 लोगों की संक्रमण से जान गई। इन मौतों के आंकड़े सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों के इतर कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के आश्रित, जिन्हें अनुदान दिया गया, उनकी संख्या तीन हजार के आसपास है।
डेल्टा के मुकाबले खतरा कम लेकिन जानलेवा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट को सामान्य समझने की गलती भारी पड़ सकती है। यह डेल्टा के मुकाबले कम घातक है, लेकिन यह भी जानलेवा है। अन्य बीमारियों से पीड़ितों पर वायरस का हमला ज्यादा घातक है। अच्छी बात यह है कि वैक्सीन की वजह से लोग इससे जल्दी उबर जा रहे हैं।